{"_id":"5b796d2642c792463b3b5187","slug":"151534684454-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान के रुपये मांगने पर दुकानदारों को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान के रुपये मांगने पर दुकानदारों को पीटा, तोड़फोड़
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शीतला देवी मंदिर परिसर के पास रविवार की सुबह युवकों ने दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित के मुताबिक सामान खरीदने के बाद रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित ने दुकान में रखी नकदी लूट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी आदेश कुमार परचून और राजेश मिठाई की दुकान माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पास किए हुए हैं। रविवार की सुबह दुकान पर गांव अंजनी के रहने वाले कुछ युवक आए। दुकान से सामान खरीदने के बाद जब जाने लगे तो दुकानदारों ने रुपये मांगे। बस इसी बात से गुस्साए युवकों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
मारपीट होता देख वहां भीड़ जमा होने लगी। मारपीट करने के बाद युवक वहां से भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट व तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकान में रखी नकदी भी लूट ली गई है। थाने में दी गई तहरीर में करीब डेढ़ लाख के नुकसान की बात कही है। उधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।