{"_id":"5b5dd3414f1c1ba61f8b5bef","slug":"151532875585-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बचाने को सुप्रीम कोर्ट में हो ठोस पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बचाने को सुप्रीम कोर्ट में हो ठोस पैरवी
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
damo
- फोटो : damo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उद्यमियों ने सुप्रीम कोर्ट में ठोस पैरवी करने की बात रखी।
प्रमुख उद्यमी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ताजमहल पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर हर बार फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर उंगली उठाई जाती है। कांच उद्योग को बर्बाद करने के लिए बाहरी लॉबी काम कर रही है। हमें एकजुट होकर जवाब देना है।
यूपीजीएमएस के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण को लेकर याचिका दायर की गई है। इसमें जिला प्रशासन को कांच उद्योग को बचाने के लिए ठोस पैरवी करनी चाहिए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यालय ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 1 करोड़ 83 लाख रुपये का बजट भेजा है, लेकिन सात माह में यूपीएसआईडीसी के अफसर टेंडर तक नहीं करा सके। ऐसे लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई करें।
औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। ऐसे में हम मेंटीनेंस चार्ज जमा नहीं करेंगे। मेंटीनेंस चार्ज को एसोसिएशन के खाते में जमा कर एसोसिएशन खुद काम कराएं। सीडीओ नेहा जैन, हनुमान प्रसाद गर्ग, प्रदीप गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सहायक आयुक्त अमरेश पांडेय, सहायक प्रबंधक आरके पाठक मौजूद रहे।