{"_id":"5b4b50214f1c1b4f748b4d89","slug":"151531662369-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 में से 64 संकुल प्रभारियों का है चयन अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 में से 64 संकुल प्रभारियों का है चयन अवैध
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में निचले स्तर पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले संकुल प्रभारियों का चयन खंड शिक्षाधिकारियों की कृपा पर चल रहा है। बेसिक शिक्षाधिकारी तथा शासन के निर्देश के बाद भी विकास खंडों में तैनात संकुल प्रभारियों को अवैध रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये संकुल प्रभारी खंड शिक्षाधिकारियों की सह पर शिक्षक-शिक्षिकाओं से अवैध धन की वसूली कर रहे हैं। यही नहीं अपने को अधिकारी मान वह रौब भी गांठ रहे हैं।
जिले के नौ विकास खंडों में 80 संकुल केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 64 पर खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने मनमाफिक शिक्षकों को संकुल केंद्र का प्रभारी बना रखा है। आरोप है कि खंड शिक्षाधिकारी इन संकुल प्रभारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं से कभी निलंबन के नाम पर तो कभी चंदा के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। यहां तक कि ड्रेस और मिडडे मील के नाम पर भी प्रधानाध्यापकों से अवैध वसूली की जाती है। कार्रवाई के भय के कारण प्रधानाध्यापक इनकी कोई शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।