{"_id":"5b3f9fe34f1c1b86468b4edd","slug":"151530896355-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण को लेकर हंगामा
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। राशन वितरक की मनमानी को लेकर सहकारी संघ पर दस दिन के अंदर दूसरी बार कार्ड धारकों ने हंगामा किया। राशन डीलर के खिलाफ राशन कम देने, अभद्रता करने की तहरीर कार्ड धारकों ने कोतवाली में दी है।
सहकारी संघ अवागढ़ पर कस्बे के नौ वार्डों का राशन वितरण किया जाता है। आरोप है कि डीलर द्वारा कभी-कभी दुकान को खोला जाता है। घंटों लाइन में लगाकर कार्ड धारकों को आधा राशन देने के साथ अभद्रता की जाती है। 25 जून को भी कार्ड धारकों ने हंगामा किया था। शुक्रवार को मोहल्ला तिवारियान, कोलियान, सिंघाड़ियान, बनियान की मीना, नगमा, प्रेमलता, राजकुमारी, प्रदीप, मुवीना, कल्पना, शमां, शहजादी आदि कार्ड धारकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि कार्डों में हेरफेर कर यूनिट कम कर दिए गए हैं। इस कारण परिवार के भरण पोषण में परेशानियां आ रही हैं। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र पाल सिंह ने घटना को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव ने कार्डधारकों को आश्वासन दिया कि राशन की दुकान अब प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खुलेगी। इसके बाद महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ।