फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चोरी के आरोपी की तलाश में एमपी पुलिस का छापा

चोरी के आरोपी की तलाश में एमपी पुलिस का छापा

Sun, 03 Jun 2018 09:54 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी की तलाश में एमपी पुलिस का छापा
MP-Police
किशनी। मध्य प्रदेश पुलिस ने किशनी पुलिस को साथ लेकर शनिवार की रात ग्राम गुरैया में एक चेार की तलाश में छापा मारा। वह घर पर नहीं मिला। मध्य प्रदेश पुलिस खाली हाथ लौट गई। शनिवार की शाम मध्य प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल रामप्रसाद, कांस्टेबल अजय सिंह किशनी पहुंचे।
विज्ञापन


किशनी पुलिस को साथ लेकर गुरैया पहुंचकर ब्रजेश बहेलिया की तलाश में उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी है।
विज्ञापन


ब्रजेश ने नीरू रैदास निवासी अजीतीपुर, छोटे बहेलिया निवासी ताहरपुर थाना फफूंद जिला औरैया के साथ मिल कर ग्राम अमानगंज सिमरिया रोड स्थित सर्राफ की दुकान पर आभूषण दिखाने के बहाने एक किलो चांदी, तीन तोला सोना तथा पचासी हजार रूपये लेकर गायब हो गए थे। उनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। ब्रजेश के घर पर नहीं मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed