{"_id":"5aec99984f1c1b320a8b8154","slug":"151525455256-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूल वाहन अनफिट मिलने पर रद्द की जाएगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूल वाहन अनफिट मिलने पर रद्द की जाएगी मान्यता
Updated Fri, 04 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
school bus
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के स्कूलों द्वारा वाहनों के मानकों की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मानकों के अनुसार स्कूल वाहन और दस्तावेज नहीं होने पर मान्यता रद्द हो सकती है।
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को टीम बनाकर इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को सीओ सिटी राकेश पांडेय, प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र यादव और शहर कोतवाल ने संयुक्त रूप से शहर के स्कूलों में जाकर स्कूली वाहनों को चेक किया।
इस दौरान जेएस स्कूल में दो वाहन अवैध पाए गए। टीम ने इन वाहनों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया। वहीं एमएसडी स्कूल की मैजिक का चालान भी किया गया।
प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अपील की है।