फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वीर रथ पर हुए सवार भगवान महावीर....

वीर रथ पर हुए सवार भगवान महावीर....

Thu, 29 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
वीर रथ पर हुए सवार भगवान महावीर....
वीर रथ पर हुए सवार भगवान महावीर.... - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

वीर रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बाज रहा, होली खेले मुनिराज अकेले वन में जैसे भजनों पर झूमते श्रावक-श्राविकाएं, जयकारों से गूंजता वातावरण और मन में आस्था। गुरुवार को भगवान महावीर के 2617वें जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर भक्ति का रस बरसा। तीन दिवसीय महोत्सव के उद्घाटन के साथ-साथ शहर में रथयात्रा निकाली गई।
विमल क्षेत्र में भगवान महावीर की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस मौके पर पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने अनूठी छटा बिखेरी। इस मौके पर राजेंद्र जैन, सर्वेश जैन, पीयूष जैन, प्रशांत जैन, अनुराग जैन, सुधीर जैन, राजीव सुल्ली, निर्मल जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के मौके पर जैन समाज के लोगों ने जीटी रोड स्थित गोपाल गोशाला में गोसेवा की। इस दौरान चुनमुन झांकी मंडल, सम्मेदशिखर मानव सेवा समिति, पुलक जन चेतना मंच, गुरू विमल महिला परिवार, महिला संगठन और पदमावती पुरवाल पंचायत के सदस्यों ने गायों को चारा खिलाकर पुण्य कार्य किया। इस मौके पर संजीव जैन, अंकित जैन गोटा, संदीप जैन, रोबिन जैन, सुरेश चंद्र जैन, पदम जैन, प्रदीप जैन, बंटी जैन, शशांक जैन, बबिता जैन, शिल्पी जैन आदि मौजूद रहे। घंटाघर पर महोत्सव का भाजपा के जिला महामंत्री संदीप जैन ने उद्घाटन किया। दिगंबर जैन वीर मंडल का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य सभासद अनुज जैन और मिल्की जैन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधाकर जैन, गुलाब चंद्र जैन, सतेंद्र जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल गैस, अमित जैन, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रथयात्रा में जमकर थिरके कदम
महोत्सव के उद्घाटन के बाद पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा पुलिया गर्वी, लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, गोदाम चौकी होती हुई जैन मेला स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान रथ में खवासी रवि जैन, रोकडिय़ा तरुण जैन, सारथी पंकज जैन और इंद्र विक्की जैन, ईलू जैन भगवान की सेवा में जुटे रहे। युवा भगवान के रथ को हाथों से खींच रहे थे। जिनवाणी मां के रथ की शोभा भी देखते बन रही थी। रथयात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया। रथयात्रा के जैन मेला पांडाल पहुंचने पर भगवान महावीर का अभिषेेक किया गया। साथ ही मुनि यादवेंद्र सागर महाराज ने प्रवचन दिए। इस मौके पर पदम जैन, उमेश जैन, विनय जैन, भरत जैन, सुनील बांदा, योगेश जैन, तन्मय जैन, मौनी जैन, रिंकू जैन मौजूद रहे। वहीं शाम को जैन मेला स्थल पर भगवान महावीर की 2617 दीपकों से महाआरती की गई। इसके बाद मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शुक्रवार को घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में चुनमुन झांकी मंडल और गुरु विमल महिला परिवार महावीर विधान का आयोजन कराएगा। इस मौके पर मुनि यादवेंद्र सागर महाराज का आशीष प्राप्त होगा। शाम को गुरु विमल महिला परिवार द्वारा बाहुबली की जीवनगाथा नाटिका का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने मरीजों को बांटे फल
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों का फल वितरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, डा. स्वालेहद्दीन, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

देहात क्षेत्रों में जन्मकल्याणक महोत्सव की धूम
जलेसर/अलीगंज/सकीट/अवागढ़। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव की पूरे जिले में धूम रही। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर मैन मार्केट होती हुई वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुकेश चंद्र जैन, पप्पन जैन, कपूर चंद्र जैन मौजूद रहे। अलीगंज स्थित जैन मंदिर में सुबह भगवान महावीर के अभिषेक के बाद सामूहिक पूजन किया गया। इस मौके पर पार्श्वप्रसाद जैन, पंकज जैन, विमल प्रकाश जैन, अनुज जैन, विनय जैन मौजूद रहे। जलेसर में रथयात्रा महावीरगंज स्थित श्रीपार्श्वनाथ मंदिर से शुरू होकर पुराना बस अड्डा, मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, बाजार कलॉॅ, बड़ा बाजार, शेरगंज, कटरा चौकी होती हुई बड़े मंदिर पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर देवकुमार जैन, प्रशान्त जैन, प्रकाशचन्द्र जैन, पदम चन्द्र जैन, नीरज जैन, नरेन्द्र जैन, प्रमोद कुमार जैन मौजूद रहे। गांव सकरौली में मुनि विभक्त सागर महाराज के सानिध्य में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान देवेन्द्र जैन, प्रदीप कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन, सरोज जैन, अभिषेक जैन मौजूद रहे। अवागढ़ में भगवान महावीर की रथयात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर किला रोड, रोडवेज तिराहा होती हुई पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई। इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष महेशपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सरानी आदि मौजूद रहे।

झांकियों संग निकाली भगवान महावीर की शोभायात्रा
जगह-जगह हुआ स्वागत, भगवान महावीर की उतारी आरती
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
जैन समाज ने गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। लोगों ने भगवान महावीर की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
नदरई गेट जैन धर्मशाला से शोभायात्रा आरंभ हुई। समाज के गोविंद कुमार जैन श्रीजी की प्रतिमा को रथ में लेकर बैठे। सारथी सुरेंद्र कुमार जैन, खजांची सुमित जैन और कुबेर सुधीर जैन बने। समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा ने नगर के नदरई गेट, नावल्टी रोड, लक्ष्मीगंज, गांधी मूर्ति होते हुए वाराहद्वारी को रवाना हो गई। भगवान महावीर की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। बिलराम गेट जैन मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सचिन जैन, महामंत्री हर्षित जैन, अतुल जैन, गौरव जैन, विनोद जैन, सतीश जैन, संभव जैन, मयंक जैन, शशांक जैन, आकश जैन, सुमन जैन, विजय कुमार जैन, विनय कुमार जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन, अनिल जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

प्रभातफेरी निकाल कर की पूजा अर्चना
कासगंज। महावीर जयंती पर बिलराम गेट मंदिर से प्रभातफेरी का आयोजन किया। इसके बाद मंदिर पर ही नमोकार महामंत्र हुआ। भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही रथ में कुबेर, खजांची, सारथी का चयन करने को बोली लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed