{"_id":"5aa2be4b4f1c1b98758b4868","slug":"151520614987-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में 8349 किसानों ऋण होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में 8349 किसानों ऋण होगा माफ
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में एनपीए समाधान योजना के तहत 8349 किसानों के ऋणमाफ होने का रास्ता साफ हो गया है। जिले से भेजी गई सूची में से इन किसानों को पात्र घोषित कर दिया है। मार्च माह में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
एनपीए समाधान योजना के तहत शासन की ओर से उन किसानों का ऋणमाफ किया जाना था। जिन्होंने सहकारी बैंक से लोन लिया था। लेकिन किसी कारणवश बैंक में जमा नहीं कर सके हैं। इन किसानों को लाभ देने के लिए ऋणमोचन योजना के बाद सरकार ने एनपीए समाधान योजना की शुरूआत की।
इस योजना के तहत जिले से सहकारी बैंक से लोन निकालने वाले किसानों की सूची मांगी गई। विभाग ने 15941 किसानों की सूची तैयार की। लेकिन इसमें दो हजार किसान ऐसे निकले जिनकी भूमि का ऑनलाइन रिकार्ड नहीं था। इन किसानों को अपात्र घोषित कर दिया। करीब 13 हजार किसानों की सूची शासन स्तर पर भेजी गई। इसके बाद हुई जांच में 5592 किसानों को आधार कार्ड लिंक नहीं होने और अन्य कारणों के कारण अपात्र घोषित किया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि सभी जांच प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 8349 किसानों को पात्र पाया गया है। मार्च महीने में इन किसानों की ऋणमाफी की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया जाएगा।