फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फरियाद लेकर पहुंची शिक्षिका डीएम आफिस में बेहोश

फरियाद लेकर पहुंची शिक्षिका डीएम आफिस में बेहोश

Mon, 19 Feb 2018 08:13 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
फरियाद लेकर पहुंची शिक्षिका डीएम आफिस में बेहोश
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। डीएम आफिस में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब फरियाद सुनाते वक्त चौमुहां ब्लॉक की एक शिक्षिका बेहोश हो गई। तत्काल ही सीएमओ को सूचना दी गई। शिक्षाधिकारियों को तलब कर लिया गया। आनन-फानन में शिक्षिका की शिकायत का निस्तारण कराते हुए सरकारी गाड़ी से घर भेजा गया। डीएम ने शिक्षाधिकारियों की क्लास लगाते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
छाता तहसील के ब्लॉक चौमुहां अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नहर में कार्यरत शिक्षिकाएं आशा कुमारी और सरोज यादव सोमवार को अपनी फरियाद लेकर डीएम आफिस पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण होने के बाद भी उन्हें कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा है। छह माह से वेतन न मिलने से परिवारीजन परेशान हैं। बीएसए और एबीएसए उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं, कार्यवाही की धमकी दी जा रही है। यह फरियाद सुनाते वक्त आशा कुमारी बेहोश हो गईं। शिक्षिका के जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने शिक्षिका को कुर्सी पर बिठाया गया।
विज्ञापन
डीएम ने तत्काल ही बीएसए और एबीएसए को तलब करते हुए जमकर क्लास लगाई। मामले के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। गौरतलब रहे कि पिछले कई माह से इन शिक्षिकाओं का विवाद है। विद्यालय की शिक्षिकाएं गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर आरोप लगाते हुए असुरक्षा दर्शाकर विद्यालय नहीं जा रही हैं। इस पर बीएसए ने वेतन रोक दिया है। 15 दिन पहले ही डीएम ने इन्हें दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित कराया है। बीएसए संजीव कुमार सिंह का कहना है कि बेहोशी होने जैसी कोई बात नहीं है। कार्यमुक्त करने का दायित्व प्रधान अध्यापक और एबीएसए का है। सोमवार को शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed