{"_id":"5a7c5a624f1c1b805a8b8b1b","slug":"151518099042-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरिया की नगरिया में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरिया की नगरिया में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। बच्ची समेत चार बारातियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के बाद राया के सिरिया की नगरिया में कोहराम मचा रहा। रो-रोकर महिलाओं का बुरा हाल था, तो पुरुषों के आंसू रुक नहीं रहे थे। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मातम के माहौल में सात फेरे के बाद दूल्हा नव वधू को विदा कराकर गांव ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि थाना राया की सिरिया की नगरिया से भीष्मस्वरूप के बेटे मनोज की बारात सादाबाद जा रही थी। दूल्हा के साथ आधी बारात तो सादाबाद पहुंच गई थी। पीछे रह गई मिनी बस गांव मदैम के समीप ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई थी। मौके पर तीन बारातियों की मौत और एक युवती की इलाज के दौरान हुई मृत्यु से सिरिया की नगरिया में कोहराम मच गया। मातम के माहौल में केवल सात फेरे हुए और नव वधू गमगीन माहौल में सिरिया की नगरिया पहुंची। चार लाशों को देख कोहराम मचा हुआ था। दूल्हा के भाई दिनेश ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अस्पताल से पोस्टमार्टम तक मची चीख-पुकार
राया। सड़क हादसे में चार की मौत और छह से अधिक घायलों को लेकर जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक चीख-पुकार मची रही। इन दोनों स्थानों पर जुटे ग्रामीण और परिजनों की आंखों में आंसू साफ दिख रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो मिनी बस के चालक की लापरवाही के चलते चार को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन