{"_id":"5a75c4d14f1c1b4d588b6780","slug":"151517667537-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री के लिए एक घंटा रोका गया ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री के लिए एक घंटा रोका गया ट्रैफिक
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के महानगर में आते ही रास्ते बंद कर दिए गए। एक घंटे तक लोगों ने पुलिस की मनमानी झेली। स्कूली बसों और वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में भाग लेने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करीब ढाई बजे पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के आगमन होते ही भरतपुरगेट, होलीगेट और कोतवाली रोड से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई। मतलब सड़क पूरी तरह वाहनविहीन दिखाई दी।
इन मार्गों पर खड़े पुलिसकर्मियों ने स्कूली बस और दोपहिया वाहन को कोतवाली मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया। कई वाहन चालकों से तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता तक की। स्कूली बसों में सवार बच्चे काफी विचलित हो उठे। घरों पर देर से पहुंचे इन बच्चों के परिवारीजन भी काफी चिंताग्रस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन