{"_id":"5a5ce3894f1c1b60268b4946","slug":"151516037001-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप प्रदेश अध्यक्ष की जमीन पर सिपाही ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप प्रदेश अध्यक्ष की जमीन पर सिपाही ने किया कब्जा
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। यूपी 100 पर तैनात एक सिपाही ने विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष की जमीन पर कब्जा कर लिया। जब विहिप नेता ने निर्माण रोकने के लिए कहा तो सिपाही ने उनको जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अभद्रता कर दी। मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई हैै।
विहिप ब्रज प्रांत अध्यक्ष प्रमोद जाजू की ग्राम बाबूपुर खुशकरी में जमीन है। जमीन में से उन्होंने कई प्लाट काटकर रास्ता भी दिया है। उन्होंने एक प्लाट यूपी 100 के सिपाही अमृत लाल को बेच दिया। उसी समय उसकी बाउंड़ी की बुनियाद भी करा दी गई। एक पखबाडे़ पूर्व सिपाही ने प्लाट के पीछे की सड़क की जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया।
जब इस बात की जानकारी बिहिप नेता को हुई तो वे मौके पर पहुंचे तथा निर्माण रोकने को कहा। जब सिपाही नहीं माना तो मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी सुनील कुमार ने के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर निर्माण रुकवा दिया। सिपाही ने सोमवार को फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया। बिहिप नेता फिर से मौके तथा सिपाही को निर्माण रोकने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद सिपाही ने उनको गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। विहिप नेता ने एसपी से मामले की शिकायत की। सिपाही के खिलाफ लिखित तहरीर भी कोतवाली में दी है। एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद ही कब्जे का मामला स्पष्ट होगा।