फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा जिले के 40 हजार स्वयंसेवक लेंगे संघ के कार्यक्रम में हिस्सा

आगरा जिले के 40 हजार स्वयंसेवक लेंगे संघ के कार्यक्रम में हिस्सा

Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आगरा जिले के 40 हजार स्वयंसेवक लेंगे संघ के कार्यक्रम में हिस्सा
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 24 फरवरी को प्रस्तावित समरसता संगम को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। संघ के पदाधिकारियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी बैठकें कर रहे हैं। 14 जनवरी को आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को संघ भव्य रूप देने के लिए कवायद कर रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समरसता संगम कार्यक्रम शास्त्रीपुरम के पास सुनारी गांव में होगा। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत बौद्धिक देंगे। कार्यक्रम में आगरा जिले (आगरा महानगर, फतेहपुर सीकरी जिला, फतेहाबाद जिला और रामबाग जिला) के 40 हजार स्वयंसेवक बुलाए जाएंगे। इससे पहले 14 जनवरी को भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन होने जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। दरअसल, मकर संक्रांति पर संघ के अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। इस बार केंद्रीय कार्यक्रम होगा, जो समरसता संगम स्थल पर आयोजित होगा। यहां भूमि पूजन के साथ संघ के कार्यकर्ताओं का गणवेश, ध्वज प्रणाम, शारीरिक, दंड संचालन और बौद्धिक होगा। स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में आना होगा। इसके लिए गणवेश सिलवाने के लिए पूरे जिले में 66 केंद्र बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। इस बार खास बात यह है कि महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं को दर्शकों के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। महिलाओं की बैठकें अलग हो रही हैं। उधर भाजपा के कार्यकर्ता भी मंडल पर स्तर पर बैठकों को आयोजन कर रहे हैं। गुरुवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष गामा दुबे के नेतृत्व में ताजगंज, शहीद नगर क्षेत्र में बैठकें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed