फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शहरी क्षेत्र के 158 में से 151 वार्ड ओडीएफ घोषित

शहरी क्षेत्र के 158 में से 151 वार्ड ओडीएफ घोषित

Thu, 11 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के 158 में से 151 वार्ड ओडीएफ घोषित
बजीरपुर कोटला: शौचालय अधूरे, फिर भी ओडीएफ - फोटो : Amar Ujala
कासगंज।
विज्ञापन

डीएम आरपी सिंह ने गुुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि दिसंबर 2017 तक जिले को ओडीएफ घोषित किया जाना था, लेकिन यह संभव नहीं हुआ आप सभी के प्रयास नाकाफी हैं। जो कार्य किया जा रहा है लेकिन जीओ टैगिंग और फोटो अपलोड किए बिना कार्य को पूर्ण नहीं माना जा सकता है। अत: इस ओर लग कर कार्य करें और फरवरी तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करा लें, जिससे मार्च में अपलोडिंग करा जिले को ओडीएफ घोषित किया जा सके।

शहरी क्षेत्र में हाल संतोषजनक मिला158 में से 151 वार्ड ओडीएफ घोषित किए। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के बाद पुन: बैठक बुलाई जाएगी और उसमेंसमस्त ग्राम पंचायत सचिवों से यह प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और आंगनबाड़ियों में शौचालय और पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। समयावधि के बीच जहां भी काम अधूरा है उसे पूर्ण करा लें। किसी भी स्थिति में विद्यालयों में शौचालय निर्माण का काम अधूरा नहीं रहना चाहिए। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि 14वें वित्त आयोग की धनराशि शासनादेश के अनुरूप खर्च होनी है इसमें नियमों का ध्यान रखें। प्रत्येक गांव में मुख्य मार्ग तथा अन्य आने-जाने के मार्ग, पानी के निकासी की व्यवस्था, ग्राम सचिव कार्यालय, आंगनबाड़ी, विद्यालयों में शौचालय व पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों का आडिट करा लें। बैठक में पीडीडीआरडीए रमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed