फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा टीम ने दिल्ली को 80 रनों से हराया

मथुरा टीम ने दिल्ली को 80 रनों से हराया

Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मथुरा टीम ने दिल्ली को 80 रनों से हराया
भोगांव (मैनपुरी)। नेशनल महाविद्यालय में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में राका इलेवन क्लब मथुरा ने फ्रेंड इलेवन क्लब दिल्ली को 80 रनों से हराकर अगले मैच में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। राका इलेवन मथुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मथुरा की टीम निर्धारित 25 ओवरों के मैच में छह विकेट के नुकसान पर 209 रन बना सकी। सचिन ने 44, शवेंद्र ने 40 रन, आर्यन ने शानदार 69 रनों की पारी खेली। फ्रेंड्स इलेवन क्लब दिल्ली की टीम 19 ओवरों में 129 रनों पर ही ढेर हो गई। सुमित ने 25, सचिन ने 34, रमेश ने 14, प्रांशू ने 14 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


मथुरा के कप्तान राका चतुर्वेदी ने तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक लगाई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग बीपी सिंह, राजीव कुशवाह, अशोक शर्मा ने की। स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा, संदीप कुमार ने तथा आंखों देखा हाल आमिर रियाज उर्फ नूर ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed