फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गिरते पारे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

गिरते पारे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Thu, 04 Jan 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
गिरते पारे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
बुधवार रात इतना ज्यादा कोहरा रहा कि वाहनों की सिर्फ लाइटें ही दिखीं। - फोटो : Amar Ujala
एटा। गिरते पारे ने गुरुवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। शीत लहर के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह कोहरे ने लोगों की दुश्वारी बढ़ाई। दोपहर को निकली धूूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। जिले में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन रहा। गुरुवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले साल न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गिरता पारा लोेगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आलम यह है कि लोगों को गर्म कपड़ों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को फिर से सर्दी ने अपना असर दिखाया। सुबह कोहरे के चलते दृश्यता शून्य हो गई। कोहरे का आलम यह रहा कि मार्निंग वॉक को जाने वाले लोग भी रजाइयों में दुबकेे रहे। इस दौरान हाईवे से वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। दोपहर को 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली, तो लोगों को राहत की कुछ उम्मीद बंधी, लेकिन ठंडी हवाओं के आगे धूप भी बेबस रही। इस दौरान लोेगों ने अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की, मगर राहत नहीं मिली। शाम को ठंड के चलते बाजार भी जल्दी बंद हो गए। उधर, जिला अस्पताल में सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 1200 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान डाक्टरों ने मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

20 जगहों पर जल रही अलाव
नगर में 20 जगहों पर पालिका द्वारा अलाव के इंतजाम किए गए हैं। इसमें कुल चार कुंतल लकड़ी प्रतिदिन लगाई जा रही है। पालिका के कर्मचारी बालकपूर ने बताया कि अलाव जलाने में पूरी सक्रियता बरती जा रही है। समय से अलाव जलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे में चाक चौबंद इंतजाम
सर्दी से राहत देने के लिए बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरे में चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। रैन बसेरे में अतिरिक्त रजाई गद्दे रखवाए गए हैं।
ठंड से वृद्ध की मौत
जलेसर। जानलेवा बन रही शीतलहर का कहर दिखने लगा है। जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा नूंह निवासी सत्तर वर्षीय शिशु पाल पुत्र रामदास अपने घर पर सो रहे थे। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक न उठने पर जब उन्हें जगाया तो भी वे नहीं बोले। इस पर घर के अन्य परिजन भी उनके पास आ गए तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर मुहल्ले के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। अचानक हुई मौत को लोग शीत का कुप्रभाव मान रहे हैं। इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल एवं उपजिलाधिकारी जलेसर को भी दे दी गई है।

कहते हैं आंकड़े
05 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
07 डिग्री सेल्सियस पिछले साल रहा था तापमान
20 स्थानों पर जलवाई जा रही अलाव
04 कुंतल लकड़ी से जल रही अलाव
1200 मरीज गुरुवार को पहुंचे अस्पताल

बाधित रहेगी आपूर्ति
एटा। गंगनपुर स्थित 220 केवीए बिजलीघर पर तकनीकी मरम्मत कार्य के चलते सोमवार एवं मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। अधिशासी अभियंता शहरी खंड जगतराम ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की व्यवस्थाएं रखने को कहा है। ताकि बाधित आपूर्ति के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed