{"_id":"5a4a74394f1c1b4c528bcc60","slug":"151514828857-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक की मौत, एक घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)/मैनपुरी। गृह प्रवेश और नई साल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता ने मैनपुरी थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल रिश्ते में जीजा-साले हैं।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ निवासी दीपक पुत्र रामचंद्र के घर रविवार को गृह प्रवेश और नए साल के उपलक्ष्य में दावत का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली संदीप पुत्र शिवशंकर निवासी भावंत चौराहा मैनपुरी और उसके साले अजय पुत्र रामनाथ निवासी कटरा थाना किशनी मैनपुरी को ली। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल, मैनपुरी ले जाया गया, जहां संदीप की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर संदीप के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। मामले में संदीप के पिता शिवशंकर ने मैनपुरी पुलिस को घायल अजय सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पिता ने अजय पर घर से ले जाने के बाद हत्या करने की शक जाहिर की है।