{"_id":"5a3fe0c34f1c1b86698c3986","slug":"151514135747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर में मामूली विवाद की पृष्ठ भूमि में रविवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद लाठी-डंडे चले औद पथराव हुआ। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी का चिकित्सालय में परीक्षण कराया गया।
मौके पर पुलिस के पहुंचते ही हमलावर पक्ष के लोग फरार हो गए। संघर्ष की घटना में एक पक्ष ने दर्जन भर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को प्राथमिकी नहीं मिली है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
रविवार दोपहर मोहल्ला में वीरेंद्र और शिब्बू पक्ष 15 दिन पूर्व हुए झगड़े की घटना के चलते भिड़ गए। पूर्व में दोनों पक्षों के बच्चों के बीच गिल्ली डंडा के खेल के दौरान विवाद हो गया था, लेकिन समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। पुलिस ने भी शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। रविवार को फिर से दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच पहले कहासुनी हुई उसके बाद तनातनी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवारीजनों के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी शिब्बू पक्ष के दर्जन भर लोग लाइसेंसी राइफल, तमंचा, लाठी, डंडे लेकर आए और हमला बोल दिया। बताया गया कि हमलावरों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की।
हमलावरों ने मारपीट करके रवींद्र, सूरज, अनू को घायल कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी बचाव करते करते हमलावर हो गए और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। आस पास के घरों में भी पत्थर जाकर गिरने लगे। सूचना पर पुलिस-पीएसी मौके पर पहुंच गई। आस पास के थानों का पुलिसबल भी बुला लिया एवं महिला पुलिस भी मौके पर आ गई।
पुलिस नेकई लोगों को हिरासत में लिया और तलाशी कराई। मोहल्ले में पुलिस पिकेट की तैनाती कर दी गई। वीरेंद्र पक्ष ने शिब्बू, धीरज, सिकंदर, जैकी, अनिकेत, जौनी, नीतिश राहुल, डब्बू, जितेंद्र, कृपाल, काले सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिब्बू पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।