{"_id":"5a3a9ea34f1c1b97678c2d61","slug":"151513791139-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाताओं का किया जाएगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाताओं का किया जाएगा सम्मान
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर पर जिले के 30 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीईपी केंद्र में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग किसानों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। पहला इनाम सात हजार और द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपये का होगा।
जिले के सभी किसानों की एक सूची तैयार कर ली गई है। इसमें खेती से जुड़े छह, पशुपालन, उद्यान और मत्स्य पालन से जुड़े आठ-आठ किसानों को चयन कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही नई तकनीक के माध्यम से खेती करने के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा। किसानों की समस्याओं का निस्तारण भी मौके पर होगा।
कृषि में जिन किसानों ने ज्यादा पैदावार की है। वह इनाम के हकदार होंगे। वहीं पशु पालन में दूध का ज्यादा उत्पादन करने वाला किसान चयनित होंगे। इसके अलावा मत्स्य पालन में मुकाम हासिल करने वाले पालकों को इस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
इसके लिए किसानों को अपने संबंधित विभाग से 10 रुपये का फार्म खरीदना होगा। इस फार्म में किसान अपनी सभी जानकारी भरकर संबंधित कार्यालय में जमा कर दें। इसके बाद विभागीय टीम पात्र किसानों का पिछले साल की योग्यता के आधार पर चयन करेगी।
उप निदेशक कृषि यूबी सिंह गौतम ने बताया कि जिले से 30 किसानों को चुना जाएगा। विजयी किसानों को सम्मानित कर पुरस्कार धनराशि भी दी जाएगी। सभी व्यवसायों से जुड़े किसानों को इस में रखा गया है।