फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी बीएड डिग्री से जुड़े शिक्षकों का वेतन लगाने में लेखाधिकारी ने जताई असमर्थता

फर्जी बीएड डिग्री से जुड़े शिक्षकों का वेतन लगाने में लेखाधिकारी ने जताई असमर्थता

Sat, 16 Dec 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
फर्जी बीएड डिग्री से जुड़े शिक्षकों का वेतन लगाने में लेखाधिकारी ने जताई असमर्थता
बीएसए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। एसआईटी की रिपोर्ट पर फर्जी पाए गए शिक्षकों का वेतन लगाने में लेखाधिकारी ने असमर्थता जताई है। लेखाधिकारी ने इस संबंध में बीएसए को पत्र लिखकर स्पष्ट जानकारी मांगी है। फिलहाल अन्य शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



एसआईटी की रिपोर्ट पर जनपद में 80 शिक्षकों को फर्जी माना गया है। इन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के साथ ही पूर्व में बीएसए ने इनका वेतन रोक दिया था। लेकिन शिक्षकों ने अपनी बर्खास्तगी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया को उचित नहीं माना है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि शिक्षकों की डिग्री फर्जी है या असली इसका निर्णय विश्वविद्यालय करेगा। विश्वविद्यालय ने अब तक उनकी डिग्रियों को अवैध घोषित नहीं किया है। इसलिए वे कार्य करते रहेंगे। हालांकि हाईकोर्ट ने शिक्षकों पर कार्रवाई की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद बीएसए विजय प्रताप सिंह ने शिक्षकों का वेतन लगाए जाने के लिए लेखाधिकारी को पत्र लिखा था लेकिन लेखाधिकारी अनिल शर्मा ने वेतन लगाने में असमर्थता जताते हुए बीएसए को पत्र लिखकर कहा कि किन-किन शिक्षकों का वेतन लगाया जाए इसकी जानकारी उनके नाम सहित स्पष्ट दी जाए।

एसआईटी ने बीएड की डिग्री हासिल कर शिक्षक बनने वाले लोगों की जांच की थी। जांच में प्रदेश भर में 4970 शिक्षकों की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई थी। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दी थी। हाईकोर्ट ने शासन को इन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को फर्जी शिक्षकों की सूची भेजी थी। जनपद में 80 शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए थे। उनका वेतन रोकते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया था।

लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बीएसए से जो पत्र प्राप्त हुआ था। उसमें यह बात स्पष्ट नहीं की गई थी कि कितने शिक्षकों का वेतन जारी करना है। कुछ स्थानों से जानकारी मिली है कि केवल रिट में शामिल शिक्षकों को ही वेतन जारी किया जाना है। इसीलिए बीएसए को पत्र लिखा गया है कि वे स्पष्ट करें कि कितने शिक्षकों को वेतन जारी किया जाए। पहले से जिन शिक्षकों का वेतन जा रहा था उनके बिल भेज दिए गए हैं। यदि बीएसए की सहमति मिलती है तो इन शिक्षकों के बिल अलग से भेजे जाएंगे।



बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लेखाधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है। जिसका शीघ्र जवाब दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों से जानकारी जुटाई गई है जिसमें कहा गया है कि फर्जी पाए जाने पर जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया था उनका सबका वेतन जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed