{"_id":"5a2d794a4f1c1bc9678c106d","slug":"151512929610-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के इस गांव में हुए जातीय संघर्ष में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के इस गांव में हुए जातीय संघर्ष में पांच घायल
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गांव खड़िया में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में संघर्ष हो गया। विवाद इतना तूल पकड़ गया कि दो अलग-अलग जातियों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं 18 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गांव खड़िया निवासी भद्दन दुकान चलाता है। भद्दन ने गांव के एक युवक दुष्यंत के साथ बस संचालकों द्वारा मारपीट की झूठी अफवाह उड़ा दी। इसके बाद जब दुष्यंत भद्दन की दुकान पर गया तो भद्दन ने गाली-गलौज करते हुए दुष्यंत के चमचा निकालकर मार दिया।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान भद्दन पक्ष के लोगों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में सोनिल, कुशलपाल, ममता, प्रतिमा, जगदीश आदि घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट और झगड़े के आरोपी भद्दन, मलखान, तिलक सिंह, भूरे और शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में 18 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस संघर्ष की इस घटना के बाद से सक्रिय है। गांव में गश्त को बढ़ाया गया है। पांच आरोपी जेल भेजे हैं। अन्य फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।