फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ककरउ के पास मिला सफाई कर्मी का शव, हत्या की आशंका

ककरउ के पास मिला सफाई कर्मी का शव, हत्या की आशंका

Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ककरउ के पास मिला सफाई कर्मी का शव, हत्या की आशंका
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला खंगर के विकास बाजार में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर मारपीट एवं फायरिंग होने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य मारपीट की घटना में पिता-पुत्री घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना एवं कसबा नगला खंगर के निवासी रामनरेश की विकास बाजार में परचून की दुकान है। उसकी दुकान के पास नगला गुलाल निवासी संजीव यादव की फोटोग्राफी की दुकान है। रामनरेश ने बताया कि ेबेटे की शादी में वीडियोग्राफी को बनाने की बात कही तो वो विरोध करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है उसने गांव से कुछ युवकों को बुलाकर उसकी दुकान पर गाली गलौज के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध पर फायरिंग कर बाजार में दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। घटना में सचिन पुत्र रामनरेश, रामनरेश पुत्र पहुंचीलाल एवं संतोष पुत्र रामनरेश एवं धर्मेंद्र पुत्र वीरेश्वर घायल हो गए हैं। इनमें सचिन और धर्मेंद्र को छर्रे लगे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नगला खंगर ने कहा कि लेनदेन को लेकर विवाद था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थाना नारखी क्षेत्र के नगला मुरली में कुछ लोगों ने नेत्रपाल और उसकी बेटी पूनम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed