फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ईवीएम ने दिया धोखा, एक से दो घंटे रुका मतदान

ईवीएम ने दिया धोखा, एक से दो घंटे रुका मतदान

Thu, 30 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम ने दिया धोखा, एक से दो घंटे रुका मतदान
evm
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान बुधवार को कई बूथों पर ईवीएम मशीन मतदाताओं को धोखा दे गईं। ईवीएम मशीनें खराब होने से मतदाताओं को वोट डालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ मतदाता बिना वोट डाले बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


नगर निगम सीमा में 439 बूथों पर ईवीएम से मतदान कराया गया। हर बूथ पर दो-दो ईवीएम लगाई गईं थीं। एक ईवीएम मेयर और दूसरी पार्षद प्रत्याशी के लिए थी। सुबह ठीक 7.30 बजे मतदान शुरु हुआ। वोट डालने के लिए सुबह ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। वार्ड नंबर 42 रामनगर के बूथ संख्या 256, 257, 261 पर पहला वोट पड़ते ही ईवीएम खराब हो गई। इसके चलते आधा घंटे मतदान प्रभावित रहा। वार्ड नंबर 35 नगला भाऊ पर मतदान शुरु होते ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। इसके चलते 45 मिनट मतदान नहीं हुआ। नई मशीन आने पर आठ बजे मतदान शुरु हुआ।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 39 जोशियान के बूथ 241 पर 9.30 बजे ईवीएम खराब होने से 45 मिनट मतदान प्रभावित रहा। वार्ड नंबर चार भीमनगर के बूथ संख्या 27, 25 पर 10 बजे ईवीएम मशीन खराब होने से एक घंटे मतदान बाधित रहा। वार्ड नंबर एक सैलई के बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन 12.5 बजे खराब होने से करीब दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। वार्ड नंबर 34 ठारपूठा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान नहीं हुआ। वार्ड नंबर 51 कटरा सुनारान के बूथ संख्या 322 की ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे मतदान बाधित रहा। वार्ड नंबर 53 बगिया पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली। लोटनलाल की धर्मशाला में बूथ पर ईवीएम मशीन कई बार खराब होने से दो घंटे से अधिक समय तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed