फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा की शिक्षिका से टूंडला में गैंगरेप

आगरा की शिक्षिका से टूंडला में गैंगरेप

Tue, 28 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आगरा की शिक्षिका से टूंडला में गैंगरेप
फिरोजाबाद/टूंडला। कानपुर से बीमार पिता को देखकर आगरा लौट रही आगरा के एक स्कूल की शिक्षिका से दो युवकों ने नशीला पानी पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक पीड़िता को एक खंडहर में पड़ा छोड़कर भाग गए। सोमवार रात करीब 11 बजे शिक्षिका को होश आया। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आईडी प्रूफ के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


कानपुर देहात निवासी 32 वर्षीय एक युवती आगरा में रहती है तथा वह आगरा के एक स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका कानपुर में अपने बीमार पिता को देखकर सोमवार रात साढ़े आठ बजे करीब ट्रेन से टूंडला पहुंची थी। स्टेशन से वह आगरा जाने के लिए सुभाष चौराहे पहुंचकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच वहां बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे तथा उन्होंने स्वयं भी आगरा जाने की बात कहते हुए आगरा छोड़ने को कहा।
विज्ञापन


आगरा के लिए कोई वाहन न होने पर वह उनके साथ बाइक पर बैठ गयी। इस बीच उसे प्यास लगने पर उसने युवकों से पानी मांगा तो युवकों ने एक खुली बोतल पानी लाकर पिता दिया। पानी पीने के बाद बेसुध हो गई। युवकों ने उसे बीच में बैठा लिया। जब उसे होश आया तो वह हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के सामने बंद पड़े होटल के खंडहर में थी। उसके कपड़े अलग पड़े थे तथा शरीर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने डायल-100 को घटना की सूचना दी।

हाईवे पर शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. धर्मेंद्र यादव व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को मौके से दोनों युवकों के परिचय पत्र व अन्य सामान मिला। पीड़ित शिक्षिका ने पहचान पत्रों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस ने दिनेश कुमार निवासी सराय दारूपा थाना खंदौली, आगरा हाल निवासी शांति डेरी टूंडली, टूंडला व रवि निवासी सराय दारूपा थाना खंदौली, आगरा के रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ कर रही है।


दुष्कर्म पीड़िता अपने को आगरा के एक स्कूल की शिक्षिका बता रही है। उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन पीड़िता के बयानों से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
डॉ. धर्मेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed