फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर से ज्यादा जागरूक रहे देहात के वोटर

शहर से ज्यादा जागरूक रहे देहात के वोटर

Wed, 22 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर से ज्यादा जागरूक रहे देहात के वोटर
आगरा। शहर के मुकाबले देहात के वोटर एक बार फिर ज्यादा जागरूक रहे। 2012 के निकाय चुनाव में भी नगर निगम के मुकाबले नगर पालिका और नगर पंचायतों में ज्यादा वोट डाले गए थे। इसकी वजह प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान पर ध्यान न दिया जाना भी मानी जा रही है।
विज्ञापन


जैसे विधानसभा चुनाव में मॉडल बूथ और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए, वैसे इस बार कहीं नजर नहीं आए। सेल्फी प्वाइंट से युवाओं में खासा उत्साह आ गया था। इस बार वे मायूस हुए। विधानसभा चुनाव में प्रशासन ने स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई थी। एनजीओ की मदद से मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली थीं। इस बार ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस बार काफी लोगों के पास मतदाता पर्चियां भी नहीं पहुंची। इसके बावजूद देहात ने वोट डालने में ज्यादा जागरूकता दिखाई। इसकी वजह यह भी रही कि देहात में शहर के मुकाबले चुनाव के दौरान ज्यादा टकराव हुआ था। हाई वोल्टेज चुनाव था, इसलिए वोटिंग भी हाई पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 2012 से तुलना करें तो नगर निगम में 3.62 फीसदी वोट ज्यादा पड़े हैं। तब सीकरी में 65.06, एत्मादपुर में 65.23, अछनेरा में 69.33, बाह में 69.13, शमसाबाद में 68.19, किरावली में 73.37, जगनेर में 64.15, खेरागढ़ में 67.24, स्वामीबाग में 59.39, फतेहाबाद में 59.80 और पिनाहट में 59.80 फीसदी वोट डाले गए थे। इस बार भी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों ने बाजी मारी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद जिले में अव्वल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed