फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लखनऊ पहुंचा व्यापारियों से उगाही का मामला

लखनऊ पहुंचा व्यापारियों से उगाही का मामला

Tue, 14 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचा व्यापारियों से उगाही का  मामला
मथुरा। प्राईवेट लोगाें के साथ व्यापारियों से खाद्य विभाग की ओर से की जा रही उगाही का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर आरोप लगने के बाद जिला अभिहीत अधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शासन से जांच अधिकारी नियुक्त करने की संस्तुति भी की गई है। इस मामले के बाद व्यापारियों ने पूरे विभाग को आरोपों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


महानगर के सौंख रोड स्थित हैंडपंप वाली गली में व्यापारी से उगाही के मामले में जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय ने अपने अधीनस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर ही गंभीर आरोप लगने के बाद जांच शासन स्तर से कराए जाने का फैसला किया है। इसके लिए रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेज दी है। इसमें संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराते हुए प्राईवेट व्यक्ति का विभाग की चेकिंग के नाम पर उगाही करते हुए पकड़े जाने की जानकारी दी गई है। पकड़े गए व्यक्ति पर पूर्व में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा की मौजूदगी में उगाही करने का आरोप व्यापारियों ने लगाया है। इसके लिए शासन से जांच अधिकारी नियुक्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा आगरा से आए अपर आयुक्त खाद्य को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बडे़ स्तर पर प्राईवेट लोगों द्वारा खाद्य पदार्थों की चेकिंग के नाम पर वसूली करने की जानकारी दी है। कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में विभागीय अफसरों की मिलीभगत है। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, राजेश गोयल, अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र कुमार मित्तल, मृदुल अग्रवाल, संतोष चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed