{"_id":"5a0856c64f1c1bce408b629b","slug":"151510495942-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चालू हो सकता है बाजना इंटरचेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चालू हो सकता है बाजना इंटरचेंज
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
काम हो रहा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट/नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक और जगह से प्रवेश का रास्ता मिलेगा। बहु प्रतीक्षित बाजना इंटरचेंज सोमवार से चालू किया जा सकता है। सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे अथोरिटी के चेयरमैन प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यदि निर्माण कार्य, व्यवस्थाएं सही पाई जाती हैं तो बाजना इंटरचेंज को चालू किया जा सकता है।
एक्सप्रेसवे के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मात्र टोल बनना रह गया। इसका कार्य भी एक दो दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा। बाजना इंटरचेंज शुरू होने के बाद इस क्षेत्र के डेयरी और ईंट कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेसवे पर नौहझील-बाजना क्षेत्र में इंटरचेंज की मांग को लेकर आंदोलन किया गया।
सरकार के आश्वासन के बाद भी मामला लटका तो क्षेत्रीय संघर्ष समिति और भाकियू ने विगत दिनों धरना देकर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद एक्सप्रेसवे अथोरिटी ने बाजना कट का निर्माण कार्य 25 सितंबर से शुरू कराया। एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर शुरू होने के बाद बाजना, छाता और नौहझील क्षेत्र के लोगों के लिए आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर की ओर मथुरा की दूरी घट जाएगी। इसके अलावा नौहझील-बाजना क्षेत्र में फल-फूल रहे डेयरी कारोबार को भी पंख लग जाएंगे। यहां के डेयरी संचालक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद दूध, दही, पनीर, मावा सप्लाई करते हैं।