{"_id":"5a05a6b24f1c1b8d698ba91b","slug":"151510319794-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब पकड़ी
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हरियाणा से शहर लाई जा रही तीन लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी और कैंटर भी पकड़ा है। पुलिस शहर में शराब की खेप मंगाने वाले तस्कर की तलाश कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा कि शराब निकाय चुनाव के लिए मंगाई गई थी।
थाना पिलुआ पुलिस के अनुसार शराब हरियाणा से कैंटर में रखकर लाई जा रही थी। कैंटर चालक पवन निवासी दलेलगढ़ थाना दनकोर गौतमबुद्ध नगर चला रहा था। जिसकी सूचना किसी तरह पिलुआ पुलिस को लग गई। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए भदवास बार्डर के समीप कैंटर को रोक लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया। कैंटर की तलाशी के दौरान पुलिस को गैर प्रांतीय शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं।
बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत पुलिस ने तीन लाख रुपये बताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा से गैर प्रांतीय देशी शराब को निकाय चुनाव के लिए जिले में ही सप्लाई के लिए लाया गया था। चालक से पूछताछ के बाद जिले के शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है।