{"_id":"59fdfdc44f1c1b0d698b970e","slug":"151509817796-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा, महिला की हत्या कर फरार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा, महिला की हत्या कर फरार था
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से फरार शार्प शूटर फरमान उर्फ शहजाद पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र से दबोच लिया। जानकारी देते एसपी सिटी राजेश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान दिल्ली के एक शार्प शूटर को दबोचा लिया। शूटर महिला की हत्या के बाद थाना रामगढ़ क्षेत्र में फरारी काटने के इरादे से रह रहा था। पकडे़ गए हत्यारोपी से पुलिस ने चरस और तमंचा बरामद किया है।
एसपी सिटी ने राजेश कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना रामगढ़ प्रभारी प्रवीद्र सिंह पुलिस टीम के साथ शुुक्रवार की देर शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बीपीएल ग्राउंड के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास एक युवक को पकड़ा गया। पकडे़ गए युवक के पास से एक तमंचा और 250 ग्राम चरस बरामद हुई।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया फरमान उर्फ शहजाद उर्फ नन्हे पुत्र मोहम्मद शकील निवासी वेलकम थाना वेलकम पूर्वी दिल्ली का शार्प शूटर और शातिर अपराधी है। उसके विरुद्घ कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
15 गोलियां मारकर की थी महिला की हत्या
एसपी सिटी के अनुसार आरोपी फरमान के विरुद्घदिल्ली के थाना वेलकम नगर में 307, 302 और सलीमपुर में हत्या का प्रयास सहित अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। खास बात यह है कि इस शूटर ने कुछ महीने पूर्व दिल्ली में सरोज नाम की महिला की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के दौरान शातिर ने महिला को 15 गोलियां मारी थीं।
दिल्ली पुलिस ने भी की पूछताछ
युवक की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस भी फिरोजाबाद आ गई। दिल्ली पुलिस ने भी पकडे़ गए युवक से पूछताछ की। एसओ रामगढ़ के अनुसार दिल्ली पुलिस फरमान की काफी दिनों से तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।