{"_id":"59f4c5f64f1c1b86698b81bf","slug":"151509213686-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदाबाद बिजलीघर पर केबल फुंकी, बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदाबाद बिजलीघर पर केबल फुंकी, बिजली आपूर्ति प्रभावित
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लाइन में फाल्ट आने के कारण शुक्रवार की रात में मोहमदाबाद बिजलीघर की केबल बर्स्ट हो गई, जिससे एक दर्जन कोल्ड स्टोर रात भर बंद पड़े रहे।
ग्रामीण डिवीजन के अंतर्गत मोहम्दाबाद विद्युत उपकेंद्र पर कोल्ड फीडर है, जिससे करीब एक दर्जन कोल्ड स्टोर का संचालन होता है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे 11 हजार की लाइन में बड़ा फाल्ट आने के कारण पूरी केबल बर्स्ट हो गई, जिससे सभी कोल्ड स्टोर की आपूर्ति भंग हो गई। केबल बर्स्ट होने की सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
केबल बदलने के लिए रात में टीमें बुलाई गईं। विद्युत कर्मचारी रात भर केबल बदलने के कार्य में जुटे रहे, परंतु विद्युत लाइन चालू हो सकी। शनिवार को सुबह 10 बजे तक टीम कार्य में जुटी रहीं। इसके उपरांत 11 बजे के बाद सप्लाई सुचारु हो सकी। इस संबंध में अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि रात में 11 हजार की लाइन पर बड़ा फाल्ट आने के कारण केबल बर्स्ट हो गई। सुबह नई केबल बदवा कर कोल्ड स्टोरेज की आपूर्ति सुचारु कर दी गई।