{"_id":"59c554b14f1c1b2d688b5e96","slug":"151506104497-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कल्याण समिति ने पुलिस से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कल्याण समिति ने पुलिस से मांगा जवाब
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंद्रा सांइटिफिक ग्लास वर्क्स में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीमों ने अचानक दस्तक दी, जिससे उद्यमियों में खलबली मच गई। दोनों इकाइयों में अलग-अलग टीमें रिकार्ड खंगालने में जुटी रहीं।
उपायुक्त आयकर अनुराधा सोलंकी के नेतृत्व में आयकर विभाग की दो टीमें इंद्रा साइंटिफिक और आलोक ग्लास वर्क्स में पहुंची। टीम में शामिल अफसरों के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने फैक्ट्री के गेट बंद कर दिए।
टीम में शामिल अफसरों ने फैक्ट्री के अंदर पहुंचते ही सारे रिकार्ड, कम्प्यूटर, लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद सेवायोजक व कर्मचारियों से सवाल पूछना शुरू कर दिया। लाखों की टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए पूरे स्टॉक का मिलान कराया गया।
विज्ञापन
कार्रवाई से उद्यमियों में खलबली मच गई। कई सेवायोजकों ने इकाइयों में मौजूद रिकार्ड को फैक्ट्री से हटवा दिया। दोनों कांच इकाइयों में सुबह से शाम तक चली कार्रवाई के दौरान किसी कर्मचारी को न फैक्ट्री के गेट से अंदर आने दिया और न किसी कर्मचारी को फैक्ट्री से बाहर जाने की अनुमति दी।
मजदूरों का कहना था कि दो घंटे से गेट पर खड़े हैं लेकिन पुलिस वाले किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे। दोनों इकाइयों में कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
टीम में यह शामिल रहे अफसर
आयकर अधिकारी अनिल गुप्ता, मो. सलीम, धर्मेंद्र सोनकर, अरविंद कटियार, आयकर निरीक्षक संतलाल चौरसिया, घनश्याम मिश्रा, अजय दुबे, प्रेम सिंह, रामजीलाल।