फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गैस की डिमांग करने वाली इकाईयों की राह आसान

गैस की डिमांग करने वाली इकाईयों की राह आसान

Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गैस की डिमांग करने वाली इकाईयों की राह आसान
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कांच उत्पादन बढ़ाने के लिए कई इकाइयां क्षमता के अनुरूप गैस की डिमांड कर रही हैं, लेकिन टीटीजेड की बंदिशों के चलते उनकी राह आसान नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


टीटीजेड में बढ़ते प्रदूषण के कारण कोयले से संचालित इकाइयां बंद हो गईं। 1996 के बाद नेचुरल गैस से इकाइयों का संचालन हो रहा है। गैल ने जब इकाइयों से अनुबंध किया, तब गैल की शर्तों पूरी नहीं करने पर 200 से अधिक इकाइयां बंद हो गई थीं।
विज्ञापन


जिन इकाइयों को गैस मिली। उनमें कई इकाइयां ऐसी थीं जिन्हें क्षमता के अनुरूप गैस नहीं मिल सकी। क्षमता के अनुरूप गैस के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। पर्यावरण मंत्रालय में गत माह हुई बैठक के बाद उद्यमियों को उम्मीद की किरण नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के निर्देश पर उद्योग विभाग ने गैस डिमांड करने वाली इकाइयों का डाटा भेजा था। डाटा में हाइकोर्ट के निर्देश के बाद बंद इकाइयां और क्षमता के अनुरूप गैस नहीं मिलने वाली इकाइयां शामिल हैं।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई टीटीजेड की बैठक में उद्यमियों ने गैस उपलब्ध कराने का मामला उठाया, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed