{"_id":"59c2b1bf4f1c1b9b688b5bc5","slug":"151505931711-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से युवक की हुई मौत
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक भिड़ंत के बाद कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि अन्य हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कासगंज अमापुर के गांव मुनीनगर निवासी मनोज (25) पुत्र रामबाबू बाइक पर सवार होकर मंगलवार देर शाम थाना पिलुआ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। उसकी बाइक पिलुआ के चौथेमील के पास पहुंची ही थी, उसी समय दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। उसी समय तेज गति से जा रही कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी तरफ रिजोर क्षेत्र के नगला दुबे के पास दो बाइक की टक्कर में राजेश पुत्र रघुवीर निवासी नगला गोपाल रिजोर, दाताराम पुत्र महेन्द्र निवासी गंगपुर सकीट, रामेश्वर पुत्र अर्जुन निवासी नगला सुहान जैथरा घायल हो गए, जबकि आशीष पुत्र चरनसिंह निवासी गढ़वाला पिलुआ और जौनी निवासी विकास नगर साइकिल और बाइक की टक्कर में घायल हो गए। घायलों को राहगीराें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।