फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण में धांधलीं

स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण में धांधलीं

Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण में धांधलीं
बजीरपुर कोटला: शौचालय अधूरे, फिर भी ओडीएफ - फोटो : Amar Ujala
एटा। एक ओर प्रदेश सरकार जिले को खुले में शौचमुक्त करने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मिलकर अभियान को पलीता लगा रहे हैं। जिले के जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेखुपुरा में शौचालय निर्माण में खेल का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान और सचिव ने ठेकेदार से शौचालय बनवा दिए, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। जांच में खुलासा होने के बाद विभाग ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शेखुपुरा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों ने डीएम और डीपीआरओ से निर्माण में धांधली करने की शिकायत करते हुए शौचालय की धनराशि नहीं मिलने का आरोप लगाया था। शिकायत पर डीपीआरओ ने मिशन के जिला समन्वयक दिवाकर सक्सेना को जांच के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह और पंचायत सचिव कौशलेश ने निर्माण का काम अलीगढ़ के ठेकेदार लखपति से कराया, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। आरोप है कि शौचालय निर्माण में पीली ईंट का उपयोग करने के साथ सीमेंट कम डाला गया। शौचालय की छत पर सीमेंट पटिया रखने के साथ लाभार्थियों को धनराशि का वितरण नहीं किया गया है। विभाग ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि शेखुपुरा ग्राम पंचायत में धांधली की जांच कराने के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed