फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हरियाणा वाली ट्रेन कैंसिल

हरियाणा वाली ट्रेन कैंसिल

Fri, 25 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा वाली ट्रेन कैंसिल
आगरा। बाबा राम रहीम पर अदालत के फैसले के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। शुक्रवार को आगरा से जम्मू जाने वाली ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान रहे। कई यात्रियों ने आरक्षण भी रद्द करा लिया। वहीं, राज्य परिवहन निगम की बसें एनएच-2 से सराय काले खां तक और एक्सप्रेस-वे के जरिये नोएडा तक चलीं।
विज्ञापन


आगरा छावनी से गुजरने वाली ट्रेनों में पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जम्मू तवी दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द रहीं। जयपुर दुर्ग, बिलासपुर अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेंगी।

विज्ञापन

28 अगस्त को बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। शुक्रवार को ट्रेनों के रद्द होने से आगरा से हरियाणा, पंजाब और जम्मू को जाने वाले यात्री परेशान रहे। उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा मंडल के आखिरी स्टेशन पलवल को अलर्ट पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने की चेकिंग
हरियाणा में हिंसा की खबरों के बाद जीआरपी ने आगरा छावनी स्टेशन पर चेकिंग की। स्टेशन और बाहर यात्रियों से उनके पहचान पत्र चेक किये। अराजक तत्वों पर निगाह रखने के लिए स्टेशन पर पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया।


बसों का संचालन जारी
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें दिल्ली तक चलती रहीं। बस सेवा पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि आगरा से दिल्ली तक नेशनल हाइवे-2 से होकर बसें सराय काले खां तक और यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए नोएडा तक जा रही हैं। फिलहाल किसी बस का संचालन रद्द नहीं किया गया है। हालांकि हरियाणा रोडवेज की बसें शुक्रवार को आईएसबीटी पर नजर नहीं आई। हरियाणा सरकार ने बसों का संचालन एक दिन पहले ही रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed