फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल की जमीन पर बना दी दुकाने

स्कूल की जमीन पर बना दी दुकाने

Thu, 03 Aug 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की जमीन पर बना दी दुकाने
govt school building
एटा। शहर के प्रतिष्ठित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रबंध समिति ने अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर चार कक्षाओं को तुड़वाकर 17 दुकानों का निर्माण करा दिया। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रबंध समिति ने विद्यालय की संपत्ति को निजी संपत्ति की तरह प्रयोग किया है। डायट प्राचार्य ने मामले की रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


शहर के निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में चार जर्जर कमरों को तोड़कर पुनर्निर्माण, विद्यालय का गेट और 17 दुकानें बनवाई थीं। शरद कुमार मामले की शिकायत पर सीडीओ ने डायट प्राचार्य मनोज गिरि से मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया है कि कालेज प्रबंध समिति ने 17 दुकानों के निर्माण के लिए डीआइओएस और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति ली थी। अनुमति में साफ निर्देश दिए गए कि कक्षों के पुनर्निर्माण और दुकान निर्माण से विद्यालय में व्यवधान नहीं होगा और दुकानों से प्राप्त आय संस्था हित में व्यय होगी। डायट प्राचार्य ने स्थलीय सत्यापन किया तो मामला कुछ और निकला।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है विद्यालय प्रबंध समिति ने चार शिक्षण कक्षों का निर्माण नहीं कराया। जबकि 17 दुकानें बनवा दी गईं। जब दुकान आवंटन प्रक्रिया को लेकर पूछताछ हुई तो प्रबंधक ने कहा कि प्रति दुकान निर्माण के लिए दो लाख पचास हजार रुपये और एक हजार रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा। जांच में पता चला कि प्रबंध समिति ने दुकानों के निर्माण के लिए एडवांस में पैसा लेकर खाते में जमा नहीं किया और राशि नगद में लेकर खर्च कर दी। जांच अधिकारी ने इसे अवैधानिक और वित्तीय अनियमितता माना है। रिपोर्ट में कहा है कि दुकानों के आवंटन में नीलामी प्रक्रिया नहीं अपनाई है। डायट प्राचार्य ने विद्यालय प्रबंध समिति को परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का उत्तरदायी मानते हुए सीडीओ को रिपोर्ट सौंपी है। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि आर्य विद्यालय में वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच रिपोर्ट मिली है। जिसे डीएम को भेजा गया है। डीआइओएस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed