{"_id":"5982053e4f1c1bee768b45d6","slug":"151501693246-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मथुरा में बनेगा रामलला का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मथुरा में बनेगा रामलला का मंदिर
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के लिए पूजन करते संत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब मथुरा में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह मंदिर श्रीराम लीला भवन के साथ महाविद्या स्थित मैदान में बनाया जाएगा। तीन मंजिला भवन के साथ यहां रामलला का भव्य मंदिर होगा। इसकी आधारशिला बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुशरणानंद महाराज के साथ रखी। श्रीराम लीला भवन और मंदिर के निर्माण पर पांच करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
श्रीराम लीला सभा की ओर से बनवाया जा रहा भवन तीन मंजिल का होगा। इसमें 30 कमरे, एक बड़ा और पांच छोटे हॉल होंगे। भगवान श्रीराम का भव्य दरबार होगा। बुधवार को महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में इसका भूमि पूजन सभा के अध्यक्ष उमेशचंद्र प्रेस वाले, प्रधानमंत्री बनवारी लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष जुगल किशोर, बांकेबिहारी माहेश्वरी, गोपाल प्रसाद, देवीदास कसेरे, सुरेशचंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया।
गुरु शरणानंद महाराज ने इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में श्रीराम लीला के आयोजन का महत्व समझाया। उन्होंने सदियों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे चतुर्वेदी समाज की तारीफ की।
विज्ञापन
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भगवान श्रीराम के मंदिर के साथ रामलीला भवन के निर्माण में सहयोगियों का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि इसके बाद यहां प्रस्तावित स्टेडियम में भी उनका इसी तरह सहयोग मिलेगा। कन्हैया लाल बजाज, बाबूलाल मोटर वाले, नंदकिशोर अग्रवाल, अशोक गुडेरा वाले, जमुना प्रसाद, सुनील सर्राफ, प्रेम सर्राफ, रविकांत गर्ग, सर्वेश शर्मा, दीनानाथ चौधरी, महावीर मित्तल, ठाकुर ओमप्रकाश, रवि माहेश्वरी, आशुतोष गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रीराम लीला सभा से जुडे़ लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने किया।