फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी

चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी

Sun, 09 Jul 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी
कांच कारखाना - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी इसरार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जीएसटी,ओवरलोडिंग व टोल टैक्स को लेकर 12 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का फैसला लिया है। ट्रांसपोर्ट यूनियन के फैसला से चूड़ी का कारोबार प्रभावित होगा। क्योंकि रक्षाबंधन के लिए मॉल भेजने का यही मौका है।
विज्ञापन


चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी इसरार ने कहा कि चूड़ी के मॉल की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्ट संचालक अनेक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसके कारण व्यापार करना काफी कठिन हो गया है। उन्होंने चूड़ी व्यापारियों के समक्ष अपना मांगपत्र रखते हुए कहा कि चूड़ी व्यापारियों को अब 25 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाकर देना होगा। बिना बिल के अब कोई भी ट्रांसपोर्ट संचालक मॉल को लोड नहीं करेगा।
विज्ञापन


रास्ते में किसी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की नहीं होगी। एक शहर में व्यापारियों को एक ही स्थान पर माल को उतारना होगा। कोई गाड़ी नोएंट्री या भीड़भाड़ वाले इलाके में भेजी जाएगी तो इसकी जिम्मेदारी व्यापारी की होगी। प्रत्येक सौ तोड़ों पर दो तोड़े टूट के देने होंगे। दुकानदारों से कहा कि वह मॉल की पैकिंग सही ढंग से कराएं। ताकि मॉल सुरक्षित पहुंच सके। महामंत्री सैय्यद जीशान ने कहा किसी दुकानदार के बिल में कोई कमी होती है,गाड़ी की कहीं रोका जाता है तो दुकानदार को खुद जाकर छुड़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंनें कहा कि यदि दुकानदार व व्यापारियों ने हमारी मांगों को नहीं माना तो 12 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को वाध्य होंगे। बैठक में जुबैर अहमद, परवेज भाई, रफी उद्दीन,हाफिज बाबर, बदरुल रहमान भाई, मुकद्दस भाई, जावेद, लईक अहमद,शम्मी, भूरा, आसिफ आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed