{"_id":"595be9074f1c1b3a518b463d","slug":"151499195655-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल आरवी पैलेस को बंद कराने की संस्तुति करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल आरवी पैलेस को बंद कराने की संस्तुति करेगी पुलिस
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बोदला स्थित होटल आरवी पैलेस में देह व्यापार पकड़े जाने के मामले में पुलिस की ढिलाई पर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने पूरे मामले की समीक्षा के बाद निर्देश दिए हैं कि होटल को बंद कराने की संस्तुति कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही फरार चल रहे होटल संचालक गुड्डू यादव की तलाश तेज करने के लिए कहा गया है।
पिछले सप्ताह पुलिस ने होटल में छापा मारकर 18 युवक, 12 युवतियों और पांच महिलाओं को पकड़ लिया था। सभी को थाना ले जाया गया था। इन 35 में से 23 को थाना से ही छोड़ दिया गया जबकि 12 की गिरफ्तारी की गई है। इनमें पांच महिलाएं हैं और सात पुरुष। इन पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम लगाया गया था। इसमें होटल संचालक गुड्डू यादव को देह व्यापार कराने का आरोपी बनाया गया।
लेकिन अभी तक न तो होटल के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और न ही होटल संचालक की तलाश ठीक से की गई। एसपी सिटी ने मंगलवार को इस मामले की समीक्षा की। इसके बाद सिकंदरा थाना पुलिस को निर्देश दिए कि होटल को बंद कराने के लिए रिपोर्ट तैयार की जाए। मामले की जांच सीओ छत्ता बीएस त्यागी कर रहे हैं। उनसे जांच की प्रगति की रिपोर्ट मांगी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही होटल बंद कराने की संस्तुति कर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। होटल संचालक की तलाश भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
नाम बदलकर फिर से खोल लिया होटल
सिकंदरा थाना के पास एक होटल में पिछले साल देह व्यापार पकड़ा गया था। पुलिस की रिपोर्ट पर इस पर प्रशासन ने सील लगा दी। होटल मालिक ने अब इसका नाम बदल लिया है। आगे सील लगी है और पीछे होटल चल रहा है। इसके लिए दूसरे गेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। होटल थाना के पास होने के बावजूद पुलिस इसमें एक बार भी चेकिंग के लिए नहीं गई है।