{"_id":"678eaa40df111021420143a0","slug":"151-feet-high-shiva-temple-being-built-in-ratauti-agra-news-c-149-1-pin1001-103265-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राटौटी में 151 फीट ऊंचा बन रहा शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राटौटी में 151 फीट ऊंचा बन रहा शिव मंदिर
Tue, 21 Jan 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
राटौटी में 151 फीट ऊंचा बन रहा शिव मंदिर
- फोटो : राटौटी में 151 फीट ऊंचा बन रहा शिव मंदिर
पिनाहट। ग्राम पंचायत राटौटी में करीब 500 साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर का पुनर्निर्माण 3 करोड़ की लागत से ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। शिव मंदिर की ऊंचाई करीब 151 फीट की जाएगी।
क्षेत्र में सबसे ऊंचा मंदिर का निर्माण लाल पत्थरों से कराया जा रहा है। इसे तराशने के लिए राजस्थान के कारीगर जुटे हैं। राजस्थान से ही मंदिर निर्माण के लिए पत्थर पहुंच रहा है। गांव के डॉ. बंगाली भदौरिया ने बताया कि शिव मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना सत्यायेश्वर महाराज के नाम से विख्यात है। बरसों से ग्रामीण यहां पूजा-अर्चना करते चले आ रहे हैं। अब जनसहयोग से मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया गया है। डिजाइन डेकोरेशन गुजरात में तैयार कराई गई। मंदिर निर्माण होने के बाद यह खुबसूरत धार्मिकस्थल बन जाएगा। पुनर्निर्माण में करीब 3 करोड़ की लागत आएगी।