{"_id":"597e267b4f1c1b07348b4728","slug":"150143969714180-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी सहित 180 बकाएदारों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी सहित 180 बकाएदारों की बती गुल
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बल्ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एमडी एसके वर्मा के निर्देश पर रविवार को पीडब्लूडी विभाग सहित कुल 180 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इन पर विभाग का करीब 95 लाख बकाया था।
एक्सईएन प्रथम चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में रविवार को रामनगर, लेबर कालोनी, गांधीपार्क, सुहागनगर व औद्योगिक क्षेत्र में विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 8.50 लाख के बकाये पर 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
एक्सईएन द्वितीय आरपी वर्मा के नेतृत्व में एसएन, पुरुषोत्तम बिहार, आसफाबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला। इसमें आठ लाख के बको पर 65 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय के निर्देशन में टूंडला व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला।
14 लाख बकाया होने पर पीडब्लूडी विभाग पर कनेक्शन काटा गया। टूंडला में एक कालोनी पर 19 लाख बकाया था। पूरी कालोनी की सप्लाई ट्रांसफार्मर से काट दी गई। इसके अलावा पचोखरा, जारखी, छिकाऊ, हिम्मतपुर, दबरई, राजा का ताल व टूंडला में 65 लाख के बकाए पर 45 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। सात बकाएदारों के खिलाफ 138बी में एफआईआर दर्ज कराई गई।