फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आरपार की लडाई लडेंगे आलू किसान

आरपार की लडाई लडेंगे आलू किसान

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आरपार की लडाई लडेंगे आलू किसान
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के आलू किसानों ने ग्राम सींगेमई स्थित सच शीतग्रह में आलू के समर्थन मूल्य कम मिलने के विरोध में एक ब्रहद बैठक का आयोजन किया जिसमें आलू उत्पादन किसान संघर्स समिति के मण्डल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में किसानों की समस्या को मंच पर समिति के पदाधिकारियों के सामने रखते हुए आलू किसान डा. शोभित सिंह ने कहा कि आज इस घोर प्रतिस्पर्धा के युग में जहा हर उत्पादक अपनी उत्पादन की हुई हर चीज का पूरा मूल्य वसूलना चाहता है वही किसान इस मामले में दिनों दिन पिछडता जा रहा है उसके खून पसीने की मेहनत से पैदा की गई फ सल औने-पौने दाम में दूसरों की मर्जी से बेची जाती है जिसके फ ल स्वरूप किसान की आर्थिक स्थिति दिनों दिन बदहाल होती जा रही है।
विज्ञापन


स्थिति इतनी बदहाल है कि किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। सरकार द्वारा घोषित अनुदान राशि का लाभ भी किसान को नहीं मिलेगा एवं किसी भी अन्य कल्याण कारी योजना का लाभ किसानों को नही मिल पा रहा है । वही मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समिति के महामंत्री आमिर खान ने कहा कि किसानों के पास अपनी फसल बेचने का कोई सुनियोजित तरीका नही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सरकार जो किसान हितेसी होने का दाबा करती है वह भी किसानों के हितों को लेकर गम्भीर नहीं है लेकिन अब यह संघर्स समिति किसानों के ऊपर होने वाले अत्याचार को और बरदास्त नही करेगी और इस लडाई को आर पार किया जायेगा । बैठक में विचार व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में शिव कुमार सिंह भूरे, शेर सिंह फौजी, गोपाल सिंह मैनेजर, अरूण चन्देल, शिव प्रताप सिंह, शिवप्रकाश, रवेन्द्र सिंह, रामकिशोर सिंह, प्रमोद कुमार आदि ने किसानों की समस्या रखी। इसके बाद किसानों का काफिला मोटर साईकिल की रैली के रूप में सिंगेमई से सिरसागंज पहुंचा जहां नगर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण करते हुए काफि ला तहसील पहुंचा एसडीएम को किसनों की मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सोपा गया। इस कार्यक्रम में मनोज कुमार, संदीप, भानू प्रताप, राजू सिंह, रमन कुमार, राजन सिंह, गजेन्द्र सिंह, अनुज कुमार, रवेन्द्र सिंह आदि सैकडों किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed