Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15,000 fine for carrying out commercial activities in the park

Agra News: पार्क में होटल व्यापारी ने रख दिया तंदूर, निगम ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

Thu, 18 Dec 2025 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 02:48 AM IST
सार

पार्क के भीतर ही कोयले की भट्ठी भी संचालित कर रहा था। कूड़े का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
15,000 fine for carrying out commercial activities in the park
आगरा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजनगरी फेज-2 स्थित सरकारी पार्क में अवैध कब्जा कर व्यापारिक गतिविधि करने वाले होटल संचालक पर नगर निगम ने 15 हजार रुपये का जुर्माना कर बाउंड्रीवाल को हटा दिया है।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी ताजगंज गजेंद्र सिंह बताया कि होटल मैफिल ग्रैंड के मालिक ने पास में बने पार्क को अपने निजी उपयोग में लेकर उसमें छोटे-छोटे आयोजन करता था। आयोजकों से रुपये भी लेता था। शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराने के बाद नगर निगम की टीम ने पार्क में लगे उसके दरवाजे को तोड़ दिया। उसने पार्क के चारों तरफ बाउंड्रीवाल लगा दी थी। पार्क के भीतर ही कोयले की भट्ठी भी संचालित कर रहा था। कूड़े का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि टीम ने पार्क के चारों तरफ लगी बाउंड्रीवाल को हटा दिया है। भट्ठी को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



 
पार्क के भीतर ही कोयले की भट्ठी भी संचालित कर रहा था। कूड़े का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed