फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   150 players from 15 states showcased their talent in the Darts Championship.

UP: डार्ट्स चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा, 150 खिलाड़ियों के बीच हुआ जोरदार मुकाबला

Sun, 07 Jun 2026 12:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jun 2026 12:17 PM IST
सार

आगरा में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप में 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का चयन एशिया पैसिफिक कप के लिए किया गया है।

विज्ञापन
150 players from 15 states showcased their talent in the Darts Championship.
राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम में ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन (एआईडीए) के सहयोग से 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन





इस प्रतियोगिता के आधार पर मंगोलिया में आयोजित होने वाले एशिया पैसिफिक कप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। वहीं आगरा के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय रेल अंडर-23 टीम के मुख्य कोच कृष्णकांत उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया 2021 सैनी सरकार व ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत साह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


प्रमुख परिणाम
युवा एकल (बालिका) : विजेता- राखी, उपविजेता- काजल राजपूत

युवा एकल (बालक) : विजेता- आशु वर्मा, उपविजेता- हनु पवन देव मनहास

मिश्रित युगल : विजेता- अपूर्वा साहा, मुस्कान कुमारी कुशवाह, उपविजेता- आर्यन साहू, नेहा गौतम

महिला युगल : विजेता- मुस्कान कुमारी कुशवाह, गगनदीप कौर चांदलोक, उपविजेता- महिमा गौतम, नेहा गौतम

पुरुष युगल : विजेता- राजीव कुमार सिंह, पुषण कुमार सेन, उपविजेता- आर्यन साहू, शैलेश कुमार

वयोवृद्ध एकल : विजेता- राम कुमार सिसौदिया, उपविजेता- एल्विस माइकल जैक्सन

महिला एकल : विजेता- मुस्कान कुमारी कुशवाह, उपविजेता- महिमा गौतम

संयुक्त तृतीय स्थान : गगनदीप कौर चांदलोक, नेहा गौतम

पुरुष एकल : विजेता- दीप शॉ, उपविजेता- आर्यन साहू

संयुक्त तृतीय स्थान : सुमित रक्षित, अपूर्वा शॉ
क्वार्टर फाइनलिस्ट : तमीम रहमान, पुषण कुमार सेन, राजीव कुमार सिंह, शैलेश कुमार

मास्टर्स महिला वर्ग : प्रथम- गगनदीप कौर, द्वितीय- निधि जैन, तृतीय- नीलोफर अंजुम

मास्टर्स पुरुष वर्ग : प्रथम- शैलेश कुमार, द्वितीय- अमन शर्मा, तृतीय- राकेश पंडित

एशिया पैसिफिक के लिए इनका हुआ चयन
पुरुष वर्ग में आर्यन साहू, पुषण कुमार सेन, राजीव कुमार सिंह, शैलेश कुमार, तमीम रहमान, दीप शॉ और सुमित रक्षित। महिला वर्ग में महिमा गौतम, गगनदीप कौर, नेहा गौतम, भारती, आरुषि, मुस्कान कुमारी कुशवाह और निधि जैन चयनित हुईं। वयोवृद्ध वर्ग में एल्विस माइकल जैक्सन, राम कुमार सिसौदिया व नीलोफर अंजुम का चयन हुआ। युवा बालक वर्ग में हनु पवन देव मनहास, आशु वर्मा और अपूर्वा का चयन किया गया जबकि युवा बालिका वर्ग में राखी, काजल, रोमिता को अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed