फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 youths pelted stones at a youth returning from the police station, one injured

Agra News: थाने से लौटते युवक पर 15 युवकों ने किया पथराव, एक घायल

Wed, 11 Feb 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
15 youths pelted stones at a youth returning from the police station, one injured
आगरा। थाना ट्रांस यमुना में रंगबाजी की एक और घटना सामने आई। इस बार एक युवक की पिटाई की गई। पीड़ित शिकायत करने थाने गया। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। उधर, सोमवार को पीड़ित बयान दर्ज कराकर थाने से अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी से घर आ रहा था। तभी आरोपी युवक और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे सड़क से निकल रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। जाम भी लग गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शंभू नगर निवासी राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार को मंजीत सिसोदिया उर्फ बांस सहित अन्य ने मारपीट की थी। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने उसे बयान के लिए सोमवार को थाने बुलाया था। बयान दर्ज कराने के बाद वो गाड़ी स घर की तरफ जा रहा था। खत्ता घर के पास मंजीत, उसके साथी सिब्बू ठाकुर, मनीष यादव, हरदेव ठाकुर, मोहित सविता, रुद्र यादव ने रोक लिया। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर जान से मारने की नीयत से पथराव करने लगे। इसमें कार सवार राहुल के साथी को चोट लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि एक आरोपी मोहित निवासी सती नगर को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed