{"_id":"5e23f5c08ebc3e4b1241818f","slug":"15-year-old-vehicles-registration-will-be-canceled-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जिले में 16 फरवरी को 'कबाड़' हो जाएंगे 45 हजार वाहन, पंजीयन होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जिले में 16 फरवरी को 'कबाड़' हो जाएंगे 45 हजार वाहन, पंजीयन होगा निरस्त
Sun, 19 Jan 2020 11:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में मार्च, 2004 तक पंजीकृत 45 हजार गाड़ियां फरवरी में कबाड़ा हो जाएंगी। ताज ट्रिपेजियम जोन के तहत 15 साल पुरानी इन गाड़ियों का पंजीकरण 16 फरवरी को निरस्त कर दिया जाएगा।
वर्ष 1989 तक पंजीकृत 10 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है। सितंबर, 2019 में आरटीओ ने 1989 से मार्च, 2004 तक के 45 हजार वाहनों को चिह्नित किया था। इनमें 20 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन हैं।
इनको नोटिस जारी किया गया था। पांच माह के बाद भी किसी वाहन चालक ने इन गाड़ियों के संचालन को जारी रखने के लिए अपील या एनओसी लेने का आवेदन नहीं किया।
शनिवार को एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने इन वाहन चालकों के लिए आखिरी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 16 फरवरी को इन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा, इसके बाद कोई अपील या आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
इन सीरीज की गाड़ियां होंगी खत्म
यूपी 80 सीरीज, यूपी 80 ए से जेड, यूपी 80 एए, एबी, एसी, एडी।