{"_id":"617050c20e03fd4b6f3d589f","slug":"15-thousand-withdrawn-from-the-account-of-the-youth-by-changing-the-card-mainpuri-news-agr512155033","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदल कर युवक के खाते से निकाले 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड बदल कर युवक के खाते से निकाले 15 हजार
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक बुधवार को एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया। वहां पहले से मौजूद युवक ने कार्ड को बदल लिया। कुछ देर बाद ही पीड़ित के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बा किशनी रामौतार अवस्थी बुधवार की सुबह यादव नगर चौराहा के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम में पहले से ही एक युवक मौजूद था। रामौतार जब अंदर गया तो वहां मौजूद शख्स ने पहले उस से रुपये निकालने के लिए कहा, इस दौरान किसी तरह से कार्ड को बदल दिया।
कई बार प्रयास करने पर भी जब रुपये नहीं निकले तो रामौतार वहां से वापस चले गए। वह घर पहुंचे तो खाते से 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। वह भाग कर एटीएम पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था, उसका कार्ड भी बदला हुआ था। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।