{"_id":"61704c8fc42fee3a4007c4b8","slug":"15-patients-were-discharged-after-recovering-from-the-district-hospital-mainpuri-news-agr512146099","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से ठीक होने के बाद 15 मरीजों को दी गई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से ठीक होने के बाद 15 मरीजों को दी गई छुट्टी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवाकाउंटर पर लगी लाइन।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती 15 मरीजों को ठीक होने के बाद बुधवार को घर भेज दिया गया। निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी ने मरीजों से बात की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को थोड़े और दिनों तक बुखार को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जिला अस्पताल में अब मरीजों की संख्या कम हुई है। बुखार के मरीज तेजी के साथ स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। डीएम ने अस्पताल की इमरजेंसी, हृदय रोग विभाग, बाल रोग विभाग, महिला रोग विभाग, पोस्ट कोविड वार्ड आदि स्थानों पर भर्ती मरीजों से बात की। जिलाधिकारी ने सीएमएस और डॉक्टरों से कहा कि बुखार के मरीज तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं, बेड भी खाली हैं।
उन्होंने सीएमएस और डॉक्टरों से कहा कि थोड़े दिन और इसी प्रकार से सतर्कता रखी जाए निश्चित ही जिले में बुखार का कहर थमेगा। जिलाधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि बुखार आने पर झोलाछापों से उपचार न लें। सीएचसी और पीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल में आकर उपचार लें।