फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 more Congress members identified for the protest at the Chief Election Commissioner's ancestral home.

Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर प्रदर्शन में 15 कांग्रेसी और चिह्नित

Thu, 01 Oct 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
15 more Congress members identified for the protest at the Chief Election Commissioner's ancestral home.
आगरा। विजय नगर कालोनी (थाना हरीपर्वत) में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर प्रदर्शन और बलवे के मामले में जेल भेजे गए आरोपियों के अलावा 15 और की पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही इन आरोपियों के नाम प्राथमिकी में बढ़ाएगी। इसके बाद सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। गेट पर अमर्यादित शब्द लिख दिए थे। पुलिस के पहुंचने पर कांग्रेसी जा चुकी थी। पुलिस ने दो को जेवर टोल के पास से पकड़ा था। मामले में हत्या का प्रयास सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अपनी ओर से लिखाई रिपोर्ट में बताया कि घर पर तैनात होमगार्ड पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोला। मामले में पुलिस ने अनिल यादव, मुकेश धनगर, मनोज गाैड़, राजा गाैतम, पंकज चाैधरी और राजेश को जेल भेजा था। अब पुलिस अन्य साक्ष्य जुटा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मामले में आरोपियों को चिह्नित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed