{"_id":"676eead8266fea19e60c6d05","slug":"15-month-old-baby-fell-from-cot-while-playing-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129369-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेलते समय चारपाई से गिरा 15 माह का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेलते समय चारपाई से गिरा 15 माह का मासूम, मौत
Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक रुद्र कुमार का फाइल फोटाे
- फोटो : मृतक रुद्र कुमार का फाइल फोटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। गांव विनोदपुर में चारपाई से गिरकर एक 15 माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना के क्षेत्र गांव विनोदपुर विनोद कुमार शाक्य का 15 माह का पुत्र रुद्र कुमार शुक्रवार को चारपाई पर बैठकर खेल रहा था। उसके पास ही मां लक्ष्मी देवी खाना बनाने की तैयारी में लगी थी। जरा सी नजर हटते ही मासूम खिलौने को पकड़ने के दौरान चारपाई से नीचे सिर के बल जा गिरा।
बच्चे को चारपाई से गिरता देख मां की चीख निकल गई। तुरंत ही बच्चे को गोद में उठा लिया। मां ने देखा कि बच्चे की सांस ही नहीं चल रही है तो चीखने लगी। परिजन चिकित्सक के पास लेकर गए तो मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। बच्चे के दादा डिप्टी सीएमओ राधा कृष्ण बौद्ध व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।